तारिक खान
प्रयागराज : अलौकिक और अद्वितीय कुंभ का वैभव देखने शुक्रवार को दुनिया के 187 देशों के 189 डेलीगेट्स संगमनगरी पहुंचे। उन्हें विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह दो हवाई जहाज से लेकर बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पर उनका प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी डेलीगेट्स बस से कुंभ मेला के अरैल क्षेत्र स्थित कलाग्राम और संस्कृति ग्राम देखने पहुंचे।
वहां पर विदेशी मेहमानों ने पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। विदेशी प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर ही त्रिपुरा, असम व नागालैंड के लोक कलाकारों ने लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया। ये विदेशी डेलीगेट्स शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से शटल बसों से वे कुंभ मेला क्षेत्र के अरैल में स्थित विश्व सहभागिता क्षेत्र (फ्लैग एरिया), जहां 71 देशों के राजनयिकों ने अपने देशों के ध्वज फहराए थे। विदेशी प्रतिनिधिमंडल अपरान्ह 2:40 बजे एनसीजेडसीसी से चलकर बमरौली एयरपोर्ट जाएगा, वहां से वायुयान द्वारा दिल्ली रवाना होंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…