Categories: National

राफेल मुद्दे पर रख सकती है सरकार संसद में कैग की रिपोर्ट – सूत्र

आफताब फारुकी 

नई दिल्ली: राफेल मामले पर कांग्रेस जिस प्रकार से भाजपा सरकार के साथ साथ प्रधानमंत्री पर लगातार हमलावर है उससे सरकार को अब शायद असर पड़ने लगा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी और मीडिया जगत की छनकर आ रही रिपोर्ट के मुताबिक कल सरकार राफेल मसले पर कैग रिपोर्ट को संसद के पटल पर रख सकती है। बताते चले कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फ्रांसीसी कंपनी से 36 लड़ाकू विमान खरीदने के इस सौदे में कथित घोटाले एवं गड़बड़ी को लेकर सत्तासीन भाजपा और विशेषतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर बने हुए हैं। सत्तारूढ़ दल ने इन आरोपों को खारिज किया है।

बताते चले कि 16वीं लोकसभा का संभवता आखरी सत्र का आखरी दिन बुधवार को समाप्त हो रहा है। अप्रैल-मई में आम चुनाव के बाद 17वीं लोकसभा का गठन होगा। कैग की रिपोर्ट को लेकर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को सवाल उठाए थे। उन्होंने इस मामले में हितों के टकराव की बात भी कही थी। सिब्बल ने कहा कि मौजूदा कैग राजीव महर्षि सौदे के समय वित्त सचिव थे और इस सौदे से जुड़े थे। ऐसे में उन्हें इसकी ऑडिट से अपने को अलग कर लेना चाहिए। हालांकि केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने सिब्बल के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ‘मनगढ़ंत’ तथ्यों के आधार पर कांग्रेस कैग जैसे संस्थान पर कलंक लगा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts