हरमेश भाटिया
रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम रवाना निवासी पूर्व सभापति और व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष यमन खा ने पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा से इंसाफ की गुहार लगाई है।
बताया जा रहा है कि 7 माह पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते गांव के ही रहने वाली एक युवती ने गांव के ही रहने वाले एक युवक से निकाह कर लिया था जिसके चलते लड़की पक्ष की माता ने लड़की के देवर व गांव के ही रहने वाले सम्मानित व्यक्ति यमन खा के ऊपर लड़की को अपहरण करने का मुकदमा थाना शाहबाद में दर्ज करा दिया था जबकि लड़की बालिक होने के कारण दोनों का विवाह 7 माह पूर्व हो चुका है यमन अमन खान ने बताया कि उनके खिलाफ राजनीतिक छवि खराब करने के लिए उन्हें झूठे मुकदमे में फसाया गया है जोकि सरासर गलत है।
दूसरी और लड़की ने बताया कि उसके पिता द्वारा गांव के ही कुछ लोगों के साथ बैठने के बाद उन्हें शराब पिलाकर जिससे लड़की प्यार करती थी जाकिर को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश करी जा रही थी। जिसके चलते लड़की ने घर से भागकर युवक के साथ निकाह कर लिया और कोर्ट में भी शादी कर ली लेकिन उसके बाद भी लड़की की माता द्वारा गांव के ही रहने वाले यमन का और लड़की के देवर और उसके पति जाकिर पर झूठा मुकदमा करा दिया गया है।
जिस का विरोध करते हुए गांव के ही रहने वाले आज पूर्व सभापति व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष यमन खान ने पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाई है। और मामले की सही जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…