गौरव जैन
रामपुर. सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र अर्णव शर्मा की पिटाई के मामले में पुलिस अभी तक आरोपी जहाँगीर तथा उसके अज्ञात साथियों की गिरफ्तारी नही कर पाई है ।
सूचना पाते ही कुछ अध्यापक घटना स्थल की ओर भागे तो देखा कि जहाँगीर और उसका परिवार व अन्य लोग मिलकर छात्र अर्णव शर्मा को लाठी डंडे से बुरी तरह पीट रहे थे । अध्यापक गण जैसे ही बचाने के लिए आगे बढ़े तो जहाँगीर और उसके साथ के लोगो ने अध्यापकों को भी गालिया देना शुरू कर दिया जब धीरे धीरे सभी अध्यापक मोके पर पहुचे तब सभी लोग भाग खड़े हुए । अध्यापकों ने घायल छात्र अर्णव शर्मा को जिला अस्पताल में उसका इलाज करवाया । छात्र के सिर में , गले मे , कंधे में लाठी पड़ने के कारण वो बेहोश गया था । थोड़ी देर बाद जब छात्र को होश आया तब उसका जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल किया । छात्र बहुत बुरी तरह जख्मी हो गया उसके एक पैर में भी लाठी पड़ने से फ्रेक्चर हो गया है । स्कूल के प्रधानाचार्य बी पी शास्त्री तथा सहायक अध्यापक मंजुल मयंक पाठक ने शहर कोतवाली में जहाँगीर तथा उसके साथ उसके अज्ञात परिवार वालो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी गयी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…