अनुपम राज
वाराणसी। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को आज वाराणसी के पत्रकारों ने अपनी श्रद्धांजली दी। आज पत्रकारों द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के मैदागिन चौराहे पर स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के पास कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिको को श्रद्धांजलि दी।
वही अन्य उपस्थित पत्रकारों ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुऐ पाकिस्तान को चेतावनी दी कि वो अपनी कायराना हरकत से बाज आये और कश्मीर पर कब्जा करने का सपना देखना छोड़ दे। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और कोई भी हिंदुस्तानी मरते दम तक कश्मीर को खुद से अलग करना तो दूर अलग करने की सोच भी नही सकता है। पाक अब अपनी नापाक हरकते करना बंद कर दे। यदि पाकिस्तान में दम है तो वो पीठ पीछे वार करना बंद करे और खुलकर सामने से युद्ध करे। तब उसकी औकात उसे पता चल जाएगी।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ए के लारी, डॉ मो. आरिफ, चन्दन रूपानी, आलोक श्रीवास्तव, तारिक आज़मी, अभय सिंह, शबाब खान, बबलू कुरैशी, विष्णु अग्रहरि, कपिल देव चौबे, शैलेन्द्र सिंह, खुर्शीद आलम, जुनैद खान, भुवनेश्वरी मलिक, विनय यादव, भोला खान, विकास यादव आदि पत्रकार मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…