Categories: National

बनारस (चौकाघाट) का एक लाल भी शहीद हुआ है श्रीनगर हेलीकाफ्टर दुर्घटना में

अनुपम राज

वाराणसी। वाराणसी चौकाघाट यादव बस्ती निवासी बनारस का लाल विशाल पाण्डेय भी कश्मीर में हुवे हेलीकाफ्टर दुर्घटना में शहीद हुआ है। बताते चले कि श्रीनगर के बड़गाम जिला मुख्यायलय से 7 किलोमीटर दूर बुधवार को हुए इंडियन एयरफोर्स के MI-17 हेलीकप्टर क्रैश में 6 पायलट और एक सिविलियन की मौत हुई थी। आज गुरूवार को जब आला अधिकारियों के माध्यम से यह खबर विशाल पांडेय के परिजनों को मिली तो उनके घर में कोहराम मच गया।

इस दुर्घटना में शहीद हुवे वाराणसी के लाल विशाल पांडेय, विजय शंकर पांडेय की तीसरी संतान थे। उनसे बड़े एक भाई और बहन हैं और उनके बाद एक छोटी बहन हैं। विशाल को दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी। मौके पर एडीएम सिटी और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्होंने पिता विजय शंकर यादव को ढांढस बंधाया।

विशाल आखरी बार चार दिसंबर 2017 को बड़ी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वाराणसी आए थे। घर पहुंचे अधिकारियों ने विशाल के घर वालों को हर संभव मदद की बात कही है। विशाल का पार्थिव शरीर शाम को विशेष विमान से बनारस लाये जाने की बात हो रही है जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts