अंजनी राय
आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के धन्नी सराय गांव स्थित खेत से शनिवार की सुबह पुलिस ने एक अधेड़ महिला का शव बरामद किया। वह तीन दिन पूर्व बाजार से लापता हो गई थी। ग्रामीणों ने उक्त महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
धन्नी सराय गांव निवासी 50 वर्षीय उषा देवी पत्नी शिव मूरत 13 मार्च की दोपहर को लगभग ढाई बजे घर से बेलइसा बाजार सामान खरीदने के लिए गई थी। परिजन का कहना है कि तभी से वह लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने धन्नी सराय गांव के समीप स्थित खेत में उक्त महिला का शव पड़ा देख सन्न रह गए। शव मिलने की खबर पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस के साथ ही परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने उक्त महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिए जाने की आशंका जताई है। सिधारी के प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…