अंजनी राय
आजमगढ़: फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चमराडीह चौराहा के समीप सोमवार की शाम को ट्रैक्टर से कुचल जाने के चलते एक बालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोना गांव निवासी 8 वर्षीय आदित्य पुत्र ओम प्रकाश की ननिहाल चमराडीह गांव में स्थित है। वह अपने नाना सत्यदेव के यहां रहता था। सोमवार की शाम को लगभग चार बजे आदित्य ननिहाल से सामान खरीदने के लिए चमराडीह बाजार जा रहा था। वह चौराहे के समीप पहुंचा था। उसी दौरान खेत की जोताई कर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में उक्त बालक आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही बालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। दुर्घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत बालक के नाना ने इस संबंध में गांव निवासी आशुतोष उर्फ पप्पू यादव पुत्र दशरथ यादव के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…