तबज़ील अहमद
कौशाम्बी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद मे ग्रामीणों ने अब जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं यह ऐलान हमारा है इस तरह का नारा लगा रहे हैं ग्रामीण उत्तर प्रदेश सरकार की गड्ढा मुक्त योजना एक बार फिर हवा हवाई साबित हुई ।
मामला कौशांबी के नेवादा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बहुंगरी का है।
मोहिउद्दीनपुर बहुंगरी गांव में संपर्क मार्ग कई सालों से खराब है ग्रामीण संपर्क मार्ग को बनाने के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों का कहना है कि 26 साल पहले बना मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है । इस जटिल समस्या को लेकर सभी ग्रामीण अधिकारियों एवं विधायक सांसद के कार्यालयों के चक्कर लगा चुके हैं। यहां तक कि इस समस्या के निदान के लिए पीएमओ ऑफिस भी पत्राचार कर चुके हैं, लेकिन यह समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना कौशांबी के विकास के लिए कौशांबी की जनता ने कौशांबी से 3 विधायक एक सांसद और उत्तर प्रदेश को उपमुख्यमंत्री दिया है लेकिन इसके बाद भी कौशांबी का विकास अंधेरे में है।
आपको बता दें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का गृह जनपद है कौशांबी और वह PWD विभाग के मंत्री भी है और उनके अपने ही जनपद के लोग सड़क जैसी समस्याओं के लिए मतदान का बहिष्कार करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क ना होने के कारण उनके बच्चों की शादियां नहीं हो पा रही है कृषि मंडी जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…