विकास राय
गाजीपुर जनपद की भांवरकोल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए तीन शातिर बाइक लुटेरों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष भांवरकोल शैलेश सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली कि भरौली की तरफ से कुछ अपराधी किस्म के व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिले बेचने के लिए आ रहे हैं। पुलिस टीम ने मिशन स्कूल के सामने मेन रोड पर घेराबंदी करते हुए तीन शातिर बदमाशों को दबोच लिया। अभियुक्तों के पास से तीन मोटरसाइकिलें और दो अदद तमंचे बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों में छोटू गुप्ता उर्फ रामू कुमार गुप्ता, रितेश राय उर्फ पवली और सत्यम राय शामिल है। बरामद मोटरसाइकिलों में से एक बाइक गहमर जबकि दो बक्सर रेलवे स्टेशन से चुराई गई थी। दबोचे गए बदमाश के ऊपर विभिन्न थानों में कई मुकदमे पहले से भी दर्ज हैं। पुलिस इनके बाकी के नेटवर्क की छानबीन में जुटी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…