प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज, भदोही। नगर के मिर्जापुर तिराहे के रामलीला मैदान के पास राजमार्ग पर किराने की दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने नगद सहित दो लाख से अधिक माल पर हाथ साफ कर दिया । सुबह जानकारी मिलने पर दुकानदार के होश उड़ गए। दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । बता दें कि गोपीगंज नगर सहित आसपास के इलाकों में हो रही ताबड़तोड़ चोरी की घटना से लोग सहम गए हैं ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपीगंज कस्बे के खड़हट्टी मुहाल निवासी दामोदरदास उर्फ नान्हक अग्रवाल की मिर्जापुर तिराहे के पास गब्बर नामक किराने की एक दुकान है । गुरुवार की रात दुकान का शटर बंद करके नान्हक घर चले गए। शुक्रवार की रात किसी समय चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर काजू ,बादाम, किशमिश, लोंग ,इलायची, आदि मंहगे सामानों से भरा बैग और बिक्री के लगभग 80 हजार नगद तथा 20 हजार के सिक्के आदि लेकर फरार हो गए । सुबह जानकारी मिलने पर दुकानदार के होश उड़ गए। जाकर देखा तो काफी सामान बिखरे पड़े थे।भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने मौका मुआयना किया । वहीं आस-पास के लोगों का कहना रहा कि ,चंद कदम दूर मिर्जापुर तिराहे के पास पुलिस पिकेट तैनात रहती है ।इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी होना समझ से परे है ।जो पुलिस के विफलता की कहानी बयां कर रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…