रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद : मऊदरवाजा थाना पुलिस ने देर रात हुई छापेमारी में राइफल बंदूक एवं तमंचों के जखीरे सहित दो शातिर तस्कर बादाम सिंह एवं विमल कुमार को गिरफ्तार किया । मऊदरवाजा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनय प्रकाश राय ने इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव दरोगा श्रीबाबू गौतम सिपाही अमित कुमार आदि के साथ बीती रात कर्बला रोड के ग्राम हैवतपुर गढिया तिराहे पर शातिर असलाह तस्करों की घेराबंदी की।
पुलिस ने चिलसरा की ओर से आने वाले थाना शमशाबाद के ग्राम पहाड़पुर बैरागर निवासी स्व0 मेवाराम के पुत्र बादाम सिंह एवं विमल कुमार को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया । विमल के पास से 315 बोर की राइफल 12 बोर की बंदूक तथा बादाम सिंह के पास दस तमंचे व आधा दर्जन कारतूस बरामद किए। जिनमें 315 बोर के 8 तथा 12 बोर के 2 तमंचे थे। राइफल व बन्दूक को गमछे में छिपाकर तथा तमंचों व कारतूसों को प्लास्टिक के झोले में छिपाकर कहीं जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक अनिल मिश्रा ने बताया है कि जिले में अपराधियों की धड़पकड़ के लिये अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…