अंजनी राय
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र के पलटा गांव में बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती के साथ छेड़खानी की। युवती को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के दौड़ाने पर मनचले युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस बाइक को कब्जे में लेते हुए मनचलों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में थाने में नामजद तहरीर दी गई है।
युवती गांव के बाहर किसी काम से जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक उसके करीब पहुंच कर छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध करने पर उसे धमकी देते हुए बाइक पर बैठाने का प्रयास किए। इस पर वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस बीच मनचले अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद बाइक कब्जे में ले लिया। दोनों मनचलों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दे दी गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी विनीत मोहन पाठक ने बताया कि तहरीर मिल गई है। संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…