Categories: Ballia

बध के लिए जा रहे पांच पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अंजनी राय

बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर चौक से सुबह पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान वध को जा रहे पांच पशुओं संग दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें सभी पशुओं के पैर बंधे हुए थे। चांददीयर चौकी प्रभारी अपने सहयोगियों के साथ वाहन चेकिग कर रहे थे। इसी बीच बैरिया की तरफ से आ रही दो मैजिक को पुलिस ने रोका। इसकी चेकिग करने पर चार गाय व एक बछड़ा देख पुलिस अवाक हो गई। इसमें सभी पशुओं के पैर बंधे हुए थे।

पुलिस ने कुख्यात पशु तस्कर शिवम सिंह व रितिक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर शिवम महुआ मुरारपुर का रहने वाला है जबकि दूसरा तस्कर रितिक सिंह जहानाबाद, आजमगढ़ का निवासी है। मैजिक में गाय व बछड़े को अत्यंत क्रूरता के साथ पैर व मुंह बांधकर रखा गया था। पुलिस पूछताछ में तस्कर शिवम ने बताया कि वह गाय व बछड़े को वध के लिए पश्चिम बंगाल के पंडुवा बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों तस्करों शिवम व रितिक को जेल भेज दिया है। बरामद पशुओं को गोशाला भेजा गया है।

aftab farooqui

Recent Posts