अंजनी राय
बलिया: होली त्यौहार के दृष्टिगत लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर क्षेत्र में एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली ओकडेनगंज, चौक, लोहापट्टी, चमन सिंह बाग रोड गुदरी बाजार, कासिम बाजार, रेलवे स्टेशन होते हुए टीडी कॉलेज चौराहे पर आकर समाप्त हुई। इसके अंतर्गत 50 से ऊपर कारोबारियों को शुद्ध खाद्य सामग्री व पेयजल की बिक्री करने की चेतावनी तो दी ही गई, साथ ही खरीददारी करते समय सैकड़ों उपभोक्ताओं को रंगीन खाद्य पदार्थों को नहीं खरीदने के लिए जागरूक किया गया। बताया गया कि रंगीन खाद्य पदार्थ एवं खुले तेल एवं खोवा से बनी हुई रंगीन मिठाइयों को कतई ना खरीदें। यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। जागरूकता रैली में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश राय, विपिन गिरी, नरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, चंद्र प्रकाश, अमित सिंह, खाद्य सहायक दयाशंकर आदि थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…