अंजनी राय
एडीएम ने कहा, नए वोटर्स के साथ किसी भी महिला व दिव्यांग का नाम छूटे नहीं
ईपिक रेशियो व जेंडर रेशियो को सुधारने पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए
बलिया: लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामआसरे ने तहसील सदर क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अपने भाग की सूची को हमेशा अपडेट रखें। खासकर दिव्यांग मतदाताओं की सूची अलग से बना कर तत्काल तहसील में जमा कर दें। नए मतदाताओं का नाम जुड़ने के साथ दिव्यांग मतदाता, जेंडर रेशियो और ईपिक रेशियो की भी समीक्षा बूथवार हुई।
एडीएम ने कहा कि जेंडर रेशियो को ठीक करने के लिए अभी भी समय है। इस बात का विशेष ख्याल रहे कि क्षेत्र की किसी भी महिला मतदाता व दिव्यांग मतदाता का नाम सूची से वंचित ना रहे। नए वोटरों (18 से 19 वर्ष) का नाम भी अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में दर्ज हो जाए। एडीएम ने सभी एसडीएम-तहसीलदार को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों का भ्रमण लगातार करते रहें। बूथ पर बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प समेत हर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को देख लें। अगर कहीं कोई कमी हो तो उसे भी ठीक कराएं। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी बूथों पर वहां के बीएलओ के नाम के साथ क्षेत्र के एसडीएम (एआरओ) व तहसीलदार का नाम और मोबाइल नम्बर अंकित कराएं। बैठक में तहसीलदार गुलाब चंद्र नायब तहसीलदार जया सिंह समेत सभी बीएलओ मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…