अंजनी राय
इलाके के लोगों से मिले, निर्भीक होकर मतदान में हिस्सा लेने को किया प्रेरित
बलिया: एसडीएम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा पार के संवेदनशील इलाकों में बूथों की स्थिति का जायजा लिया। इस भ्रमण के दौरान संवेदनशील व बर्नबिलिटी पर विशेष ध्यान दिया गया। निरीक्षण के दौरान बूथों पर रैंप और शौचालय व्यवस्था में कमी मिली, जिसे जल्द ठीक कराने को कहा गया।
एसडीएम ने इलाके के लोगों से बातचीत की और बेफिक्र होकर मतदान में अनिवार्य रूप से भाग लेने को प्रेरित किया। कहा कि मतदान आपका अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने इस अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस दौरान उनके साथ मौजूद क्षेत्राधिकारी सिटी अरुण कुमार सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव होगा। निर्भीक होकर इस लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग करें। निरीक्षण के दौरान करीब सभी बूथों पर रैम्प व शौचालय की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। उन्होंने तत्काल इसे सही कराने का निर्देश दिया। एसडीएम श्रीवास्तव के मुताबिक, हफ्ते दिन में ही यह कमियां दूर हो जाएंगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…