स्टेटिक टीम से बाबा बोले -रख लो , हमे कुछ नही बताना
3,53000 की नोट और एक बोरे में लगभग 35 किग्रा सिक्का बरामद
अंजनी राय
बलिया ।। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिये गठित स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम को गाड़ियों की चेकिंग के दौरान मठिया बक्सर बिहार के एक महंथ की कार से 353000 रुपये और एक बोरे में लगभग 35 किग्रा सिक्का बरामद हुआ है । यह बरामदगी दुबहड़ थाना के पास चेकिंग के दौरान हुई है । बताया जाता है कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट पशुपति नाथ अपनी टीम और एसओ दुबहड़ के साथ गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे कि बलिया से बैरिया की तरफ एक कार जा रही थी जिसमे साधु बाबा बैठे हुए थे । जब इनकी गाड़ी की तलाशी ली गयी तो 353000 रुपये की नोट और एक बोरे में लगभग 35 किग्रा सिक्के बरामद हुए । बरामदगी की कार्यवाई के लिये जब पुलिस टीम ने बाबा से अपने साथ चलने को कहा तो महंथ चंद्रमा दास ने कहा कि मुझे कही नही जाना है । आप लोग इस पैसे को ले लो या जमा कर दो , मुझे कोई मतलब नही है । मुझे आसाम जाना है । हम ठहरे साधु , हम दान में लेते भी है और देते भी है । इस घटना के दौरान काफी भीड़ जुट गई थी । बरामद करने वाली टीम में एसआई जाफ़र खान ,सिपाही द्वय जगदीश चन्द्र और आनन्द राव शामिल रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…