अनिल कुमार
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव रांची के रिम्स में अपने बीमारी का इलाज करा रहे हैं, जहां एक बार फिर उनके वार्ड में पुलिस ने गहन तलाशी ली। पुलिस को तलाशी के दौरान कोई तरह की आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई है।
सदर डीएसपी दीपक पाण्डेय के नेतृत्व में आई पुलिस टीम ने रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद के कमरे की गहन छानबीन की।
तलाशी के समय लालू प्रसाद से मिलने बिहार के समस्तीपुर से महागठबंधन के उम्मीदवार व कांग्रेस नेता अशोक राम के अलावा लालू प्रसाद यादव के जीवन पर किताब लिख रहे लेखक कपिश मेहरा भी मौजूद थे।
सदर डीएसपी दीपक पाण्डेय ने बताया कि लालू प्रसाद से शनिवार को मुलाकातियों का दिन होता है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था देखना जरूरी होता है।
विदित है कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला में सजायाफ्ता कैदी है और ब्रोंकाइटिस और मधुमेह जैसे रोग से पीड़ित हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…