Categories: Ballia

चेयरमैन के नेतृत्व में निकली ‘‘विजय संकल्प बाईक रैली

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। भाजपा हाईकमान के निर्देश पर यहां ‘‘विजय संकल्प बाईक रैली‘‘ का आयोजन किया गया। जो स्थानीय नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय रेलवे चैराहे से रैली निकालकर नगर का भ्रमण करते हुए चौकिया, अवायां, फरसाटार, तिरनई खिजिरपुर, जमुआंव, परसिया, नगरा होकर पूरे विधान सभा का भ्रमण किया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नरेन्द्र मोदी-जिन्दावाद, नून-रोटी खायेगें मोदी को जितायेगें, अभिनन्दन का अभिनन्दन, भारत माता की जय आदि के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। इस विशाल रैली में भाजयुमो के जिला मंत्री अंजय राव, मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, चन्द्रभूषण वर्मा, रमेश सिंह, सुनिल कुमार साहनी, सज्जन आर्य, राम मनोहर गांधी, सुधीर मौर्य, गुड्डू जायसवाल, विनोद जायसवाल, मृत्युंजय गुप्ता, राजू शर्मा, राज कुमार चैधरी, धन्नू सोनी, नीरेशंकर गुप्ता, रोहित कसेंरा आदि शामिल रहे।

aftab farooqui

Recent Posts