Categories: Ballia

महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल के लगाई आग

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। उभाव थाना क्षेत्र के एकसार गांव की दलित बस्ती में शनिवार की सुबह एक महिला ने केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। आनन-फानन में परिजनों ने उसकी जान बचाने की नीयत सर जल रही युवती के ऊपर पानी उड़ेल कर आग पर काबू पा लिया। और उसे तत्काल सीएचसी सीयर उपचारार्थ दाखिल कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीरावस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह में किसी बात को लेकर हुए विवाद में क्षेत्र के ग्राम एकसार निवासी 20 वर्षीय प्रियंका पति बृजेश ने शरीर पर केरोसिन डाल आग लगा ली। इस दौरान प्रियंका के चिल्लाने पर परिजनों ने पानी डाल आग बुझाया और उपचारार्थ हेतु सीएचसी सीयर पहुंचाया था।प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति के चलते युवती को रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार युवती की हालत गंभीर बतायी गयी है।

aftab farooqui

Recent Posts