उमेश गुप्ता
भारत-पाक सीमा का प्रदर्शनी को खूब सराहा गया
एनएसडीएम स्कूल चौकिया में लगी विज्ञान प्रदर्शनी
बिल्थरारोड (बलिया)। एनएसडीएम स्कूल चौकिया में शनिवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के मौके पर स्कूल के चेयरमैन रामसरीक एडवोकेट ने कहा कि इस आयोजन से बच्चों में पठन-पाठन के अलावे मानसिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होने देश के अन्दर आतंकी हमले को लेकर भारत-पाक की सीमा पर सुरक्षा में तैनात सैनिकों की प्रदर्शित प्रदर्शनी को खूब सराहा।
उन्होने कहा कि पहले हम भारतीय हैं। और देश की आंतरिक सुरक्षा को देश हित में और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि सरकार को हर दृष्टि से सीमा पर पैनी नजर रखनी चाहिए।
स्कूल के बच्चों ने घर गृहस्ती, खेती-बारी, पर्यावरण संरक्षण, मौसम के अनुसार खान-पान की ब्यवस्था, चिकित्सा आदि से सम्बन्धित अपनी-अपनी प्रदर्शनी ग्रूप के माध्यम से प्रदर्शित की थी।
प्रबन्धक प्रह्लाद कुमार ने इस आयोजन में पधारे, अतिथियों, अभिभावकों व सहयोगी स्टाफ का आभार प्रकट किया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन रामसरीक एडवोकेट ने अपने स्थान पर श्वयंप्रभा नामक एक छात्रा से फीता कटवा कर कराया।
इस मौके पर धर्मेन्द्र कुमार, लक्ष्मीकान्त, अमरेन्द्र कुमार, कु0 श्वेता, प्रीति गुप्ता, शिल्पी कुमारी, गीता देवी, रुख्शाना, अंजुमआरा, नरगिस बानो, रोकईया, रुख्शाना खातून, साविरा व शबाना आदि मौजूद रहीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…