उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में भैंस चोरी की घटनाओं तेजी से वृद्धि हो गयी है। इससे पशु पालकों में जहाँ दहशत की स्थिति व्याप्त हो गयी है वहीं चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से पशु पालक अपने को असुरक्षित महसूस करने लगा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि में चैनपुर गुलौरा निवासी हिदायतुल्लाह की दरवाजे पर खूंटे से बंधी भैंस को चोर खोले गए। सुबह दरवाजे पर भैंस न पाकर हिदायतुल्लाह सन्न रह गए और भैंस की काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की बीती रात चैनपुर निवासी श्रवण मिश्र के घर गृह प्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था, इस बीच घर से कुछ दूरी पर बाड़े में खूंटे से बंधी दो भैंसों की रस्सी काट कर चोर भैंस को लेकर फरार हो गए। सुबह बाड़े में भैस को न पाकर श्रवण बेचैन हो गए और भैंस की काफी खोजबीन की लेकिन भैस नहीं मिली। इसी तरह खैरा खास निवासी उमेश राजभर की भैंस को बीती रात चोरों द्वारा खूटे से खोल कर ले जाते समय गांव के बाहर कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया, जिससे चोर भैंस छोड़कर भाग निकले। कुत्तों के भौकने की आवाज सुन गृह स्वामी जग गया और खूंटे पर भैंस को ना पाकर अवाक रह गए।उमेश द्वारा भैंस को ढूंढते हुए गांव के बाहर आने पर भैंस मिल गयी।पशुपालकों का कहना है कि इसी तरह भैंस चोरों का गिरोह सक्रिय रहा तो हम लोगों की सारी पूंजी डूब जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…