अंजनी राय
बलिया: विदेश से 11 माह बाद स्वदेश लौटे संतोष साहनी (35 वर्ष) शनिवार को पैसेंजर ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गए। जहरखुरानों ने चाय पिलाकर सोने की चेन, मोबाइल व हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना वाराणसी रेलवे स्टेशन के आस-पास ही घटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संतोष को अर्द्धविक्षिप्त हालत में जीआरपी ने अन्य यात्रियों के सहयोग से बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर उतारा और तत्काल इलाज हेतु सीयर सीएचसी में भर्ती कराया। बलिया जनपद के मनियर थाना अंर्तगत एलासगढ़ गांव निवासी संतोष साहनी कुवैत के प्राइवेट कंपनी में काम करते थे और शनिवार को ही हवाई जहाज से इंडिया लौटे थे। बलिया लौटने के लिए वे वाराणसी से बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन आने को 55122 मडुआडीह-भटनी पैसेंजर ट्रेन पर सवार हो गए, जहां से वे सड़क मार्ग से मनियर जाने का प्रोग्राम बनाए थे। वाराणसी से ट्रेन अभी चली ही थी कि भीड़ में कुछ जहरखुरानी गैंग के लोगों ने यात्री बनकर दोस्ती की और चाय पिलाया। चाय पीने के बाद संतोष बेहोश हो गए।
जहरखुरानों ने संतोष के पास से एक नया मोबाइल, सोने की चेन, मेकअप कीट, दो कीमती कंबल व करीब 12 सौ रुपये नकदी आदि हजारों का सामान लूट लिया और एक अन्य मोबाइल व पासपोर्ट व खाली बैग छोड़कर निकल गए। पासपोर्ट के आधार पर यात्रियों ने जीआरपी को सूचना देकर बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में संतोष को उतरवाया। जानकारी मिलते ही परिजन भी सीयर सीएचसी पहुंचे जहां इलाज करा रहे संतोष साहनी ने बताया कि गायब सामान वह अपनी पत्नी व घर के लिए ला रहे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…