प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। पाकिस्तान के अंदर घुसकर भारतीय सेनिकों द्वारा आतंकवादी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक से जहां पूरे देश ने खुशियां मनाई ,वहीं सुरक्षा के दृष्टि से कोतवाली ज्ञानपुर की पुलिस भी सतर्कता दिखाने में पीछे नहीं रही ।चौरी के रोटहां में हुए विस्फोट कांड के बाद कहीं और कोई चूक ना हो जाए उसे लेकर ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही । शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने जहां सड़क से गुजरने वाले कुछ वाहनों की जांच पड़ताल की वही, नगर के पुरानी बाजार निवासी 5 लाइसेंस धारकों में मोहम्मद इलियास, गफ्फार,बुद्धू , सिददीक, तराना उर्फ गुड्डू के लाइसेंसों की भी जांच पड़ताल की ।यह भी निरीक्षण किया लाइसेंस धारकों के पास किस तरह के पटाखे हैं और उन में प्रयुक्त होने वाले बारूद कितने प्रभावशाली हैं। इसके साथ ही लाइसेंस व स्टाफ को भी चेक किया। निरीक्षण के दौरान कोतवाल प्रभारी भैया छविनाथ सिंह,उप निरीक्षक दया शंकर ओझा, राम बहादुर राय आदि शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…