प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। भदोही खेलकूद महोत्सव द्वारा आयोजित मैराथन प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न की गई । जिसमें काफी संख्या में अलग अलग जनपदों के धावकों ने हिस्सा लिया । मैराथन प्रतियोगिता में कछवा रोड के श्याम ने प्रथम स्थान हासिल किया । वहीं दूसरे नंबर पर राजाराम, वाराणसी और तीसरे नंबर पर मिर्जापुर के गणेश ने अपनी जगह बनाई है । चौथे स्थान के लिए कुलदीप भदोही , पांचवें पर गोपीगंज भदोही के आशीष, छठवें पर सिकंदरा भदोही के जुगेश बिंद तथा सातवें पर गुड़िया गांव कछवा रोड निवासी वीजेेंद्र कुमार और आठवें स्थान के लिए भदोही के शिव प्रसाद तथा नौवें. स्थान के लिए सतीश कुमार वाराणसी को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।
बताते चलें कि मैराथन लंबी दूरी की प्रतियोगिता होती है । जो आमतौर पर सड़क दौड़ के तौर पर आयोजित की जाती है । इसमें अधिकांशत: धावक शौकिया भी होते हैं ।मैराथन की दौड़ के आयोजकों में कृष्णा मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, मुरलीधर बिंद, मनोज कुमार उपाध्याय, सूर्यकांत, समरजीत, अजय दुबे, दिलीप सिंह ,कैलाश नाथ पाल ,बृजेश गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, मुकुंद त्रिपाठी, दिनेश पाल आदि ने सभी विजेता खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका हौसला अफजाई की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…