तबज़ील अहमद
कौशाम्बी जनपद के नगर पालिका परिषद भरवारी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से महाराष्ट्र के एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर सनसनी फैल गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और सास को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
महाराष्ट्र के वासिम मालेगांव निवासी आमोल देवराव घोडके महाशिवरात्रि स्नान के लिए सोमवार को अपनी सास लक्ष्मी गोविंदा कालापाड समेत 12 अन्य लोगों के साथ कुम्भ मेले में आए थे। स्नान के बाद सभी यहां से चित्रकूट गए और वहां से मंगलवार रात ट्रेन पकड़ने के लिए भरवारी स्टेशन पहुंचे
बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे सभी रेलवे लाइन पार करने लगे और तभी प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही रीवांचल एक्सप्रेस ट्रेन में चपेट में आ गए। आमोल देवराज की मौके पर ही मौत हो गई परिजनों का रो रो कर बुरा हाल जबकि सास व अन्य लोग दूर जा गिरे। इस हादसे में सास लक्ष्मी गंभीर रूप घायल हो गईं। अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…