गौरव जैन
रामपुर जनपद में माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के प्रांतीय आह्वान पर 9 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनपद भर के शिक्षकों ने बैठक की।शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए संघ के प्रदेश महामंत्री पूर्व एमएलसी रामबाबू शास्त्री ने कहा शिक्षकों की मांगों को लेकर विगत कई वर्षों से सरकार से वार्ता हो रही है। किंतु शासन की मंशा शिक्षक हितों की न होने के कारण लगातार आश्वासन ही मिलते रहे हैं।संगठन ने अपने 56 वें प्रांतीय सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार 8 मार्च से शुरू हो रहे मूल्यांकन कार्य को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।शिक्षकों की मांग पुरानी पेंशन बहाल करना, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा शर्तों का निर्धारण करना,शिक्षकों को चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराना,तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण करना, पदोन्नति में स्नातकोत्तर की उपाधि की बाध्यता समाप्त करना, मूल्यांकन- निरीक्षण आदि के पारिश्रमिकों को सीबीएसई के बराबर करना,विषय विशेषज्ञों की सेवा का लाभ देना आदि ।
शिक्षकों की मांगें हैं।उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने यदि शिक्षकों की मांगों का निस्तारण शीघ्र नहीं किया तो सरकार को अपनी इस उदासीनता का परिणाम भोगना ही होगा।बैठक करने के उपरांत सभी शिक्षकों ने विद्या मंदिर सिविल लाइन से मशाल जुलूस निकाला जो आवास विकास कॉलोनी होता हुआ कचहरी पहुंचा। वहां पहुंचकर शिक्षकों ने प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष चितेंद्र यदुवंशी, जिला मंत्री मनोज कुमार, मुनीश चंद्र शर्मा, श्याम बाबू शर्मा, नेतराम रामकुमार सिंह, सौ सिंह ओमप्रकाश,खालिद नदीम, निर्भय जैन,लालेन्द्र राय,हबीब अहमद,प्रेमपाल,सिंह,शशि,शर्मा,राजेश सहदेव।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…