फ़ारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे महेवागंज में आटा कारखाने से मालकिन और मजदूर की लाश मिली है। दोनो की लाश खून से सनी हुई पाई गई है। इन लाशों को देखकर लग रहा है कि दोनों की हत्या की गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के महेवागंज इलाके में राकेश गुप्ता के घर में ही शिव गौरी आटा उद्योग के नाम से कारखाना चलता है। कारखाने में आटा पैक करके दुकानों पर सप्लाई किया जाता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को राकेश गुप्ता किसी काम से शाहजहांपुर गए हुए थे। उनकी पत्नी रेनू गुप्ता कारखाने की देखरेख कर रही थी। देर शाम राकेश का ड्राइवर कल्लू जब कारखाने पर पहुंचा तो कारखाने का गेट अंदर से बंद था। कल्लू ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं आया। फिर कल्लू ने अंदर की ओर झांककर देखा तो अंदर खून पड़ा था। कल्लू ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। लोगो ने घटना की जानकारी महेवागंज पुलिस को दी। महेवागंज चौकी से पुलिस शिव गौरी कारखाने पर पहुंची। घटनास्थल पर जब पुलिस अंदर दाखिल हुईं तो खून देख पुलिस भी अवाक रह गई। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पुलिस के भी होश उड़ गए। मालिक राकेश गुप्ता के बेडरूम से एक युवक खून से लथपथ मिला। जिसे अस्पताल पहुँचाया पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया गया। इस युवक की पहचान 18 साल के सुलेमान के रूप में हुई। सुलेमान राकेश गुप्ता के यहां ही काम करता था। और वह आटा सप्लाई का काम देखता था। राकेश गुप्ता की पत्नी रेनू भी नदारद थी। इसकी कारखाने में ही तलाश की गई तो रेनू की लाश भी गोदाम में बोरों के पीछे से बरामद हुई है।
एएसपी घनश्याम चौरसिया का कहना है। जांच की जा रही। मामला हत्या का लग रहा। अगर हत्या हुई है। तो इसके पीछे किसका हांथ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…