सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। बुधवार रात लोनी कोतवाली क्षेत्र की कस्बा पुलिस चौकी अंतर्गत बन्थला फ्लाईओवर के निकट ट्रक की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मृतक के परिजनों की ओर से थाने पर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारीनुसार मंडोली, दिल्ली में रहने वाला विकास (25) पुत्र तेजपाल लोनी नगर पालिका टैक्स विभाग में प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार की रात लगभग 8:30 बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर लोनी-बन्थला मार्ग से घर के लिए रवाना हुआ था। वह अभी कस्बा चौकी से कुछ दूरी पर बन्थला फ्लाई ऑवर के निकट ही पहुंचा था कि इसी दौरान सामने से लापरवाही व तेज गति के साथ आ रहे एक ट्रक चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार विकास की दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिश आवश्यक कार्यवाही में जुटी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…