बापूनन्दन मिश्र/मुकेश यादव
रतनपुरा मऊ (मऊ): हलधरपुर थाना क्षेत्र दक्षिणवर्ती सीमा पर तमसा नदी के किनारे अवस्थित ठैचा चट्टी पर कई दुकानें जल कर राख हुई।सूत्रों के मुताबिक अज्ञात कारणों से लगी आग है जिसमें 4 झोपड़ी जलकर राख हुई है।
नुकसान होने वालों में राम लाल राजभर ,शौकत, नरेश साहनी ,चंद्रमा राम ,रतन राजभर सहित कई अन्य और पीड़ित है। यह घटना लगभग 2:30 बजे दिन में घटित हुई मौके पर रतनपुरा आउटपोस्ट चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल बद्री प्रसाद व अन्य कांस्टेबल उपस्थित रहे ।आसपास के लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक उपरोक्त सभी लोगों का सामान जलकर राख हो गया।आग की लपट इतनी तेज थी कि जिससे नरेश साहनी की किराना स्टोर व अंडा की दुकान, रामलाल व रतन राजभर की चाय की दुकान तथा शौकत की रजाई गद्दे की दुकान व मशीन सहित चन्द्रमा की साइकिल मरम्मत की दुकान पुरी तरह जलकर राख में बिलीन हो गई ।आग की वजह से लाखों का नुक़सान हुआ है जिससे पीड़ित परिवार बुरहाल हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…