आदिल अहमद
नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के नज़दीक आते ही राजनैतिक शब्दों का हमला एक दुसरे के ऊपर शुरू हो चूका है। भाजपा द्वारा मौजूदा सांसदों के टिकट काटने के फैसले की खिल्ली उड़ाते हुवे सपा मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस फैसला से यह साबित होता है कि वो फेल हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह फॉर्मूला टीम के कप्तान पर भी लागू होना चाहिए। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है। विकास’ पूछ रहा है, सत्ताधारी दल अपने अधिकांश सांसदों को फिर से टिकट क्यों नहीं दे रहा है? इसका मतलब उन्होंने मान ही लिया है कि वो फेल हो चुके हैं। ये फॉर्मूला टीम पर ही नहीं, कप्तान पर भी लागू होना चाहिए। #VikasPoochhRahaHai#MahaParivartan।
ज्ञातव्य हो कि मंगलवार को भाजपा ने कहा था कि इस बार राज्य में किसी भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं दिया जाएगा, उनकी जगह नए चेहरों को उतारा जाएगा। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद अनिल जैन ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। केंद्रीय समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…