आरिफ अंसारी
बेंगलुरु: राजनीत किस कदर नीचे जाकर बात करना शुरू कर दे इसका आप कयास नही लगा सकते है। इसका जीता जागता उदहारण है भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अन्नत कुमार हेगड़े। वैसे तो हेगड़े साहब अक्सर ही अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते है। मगर इस बार उन्होंने मर्यादाओं को पार करते हुवे राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बयान में कहा है कि मुस्लिम पिता और इसाई माँ का बेटा ब्राह्मण कैसे हो सकता है। हेगड़े कर्नाटक के भटकल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वह भावनाओं में बहते हुवे राजीव और राहुल के ‘गांधी’ होने पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं की ओर से भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में की गई एयरस्ट्राइक के सबूत मांगने को लेकर गांधी परिवार पर यह निशाना मांगा।
केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने कहा, ‘उन्हें सबूत चाहिए, मुसलमान का बेटा (राजीव गांधी) कैसे ब्राह्मण हो गया, उसका कोई सुबूत देंगे ये लोग? मुसलमान बाप और विदेशी ईसाई मां से पैदा हुआ ये इंसान (राहुल गांधी) कैसे ब्राह्मण हो गया क्या इसका सुबूत देंगे?
इसके साथ ही उन्होंने कहा, मैं मजाक नहीं कर रहा। ऑन रिकॉर्ड बोल रहा हूँ, जब राजीव गांधी की मौत हुई, तब पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करने को कहा गया। उस वक्त राहुल गांधी का डीएनए लेने की बात हुई थी। तो सोनिया ने मना कर दिया। और कहा कि प्रियंका गांधी का डीएनए टेस्ट कर लो। अब सच क्या है, आप सबको तो पता ही है और ये लोग हमसे प्रूफ मांग रहे हैं, इन लोगों की हैसियत ही नहीं है कि ये हमसे सुबूत मांगें।
हेगड़े के इस बयान के बाद सियाची हलको में हलचल होने की सम्भावनाये तेज़ हो गई है। हेगड़े के इस बयान पर भाजपा के तरफ से कोई बयान अभी तक नही आया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…