Categories: Politics

जयाप्रदा के भाजपा में आने पर बोले आज़म खान, हमें कोई फर्क नही पड़ता

हर्मेश भाटिया

रामपुर। अभिनेत्री जयाप्रदा के भाजपा जॉइन करने पर आजम खान निर्भीकता दिखाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक पार्टी है। उन्हें किसी को तो लाना था हमारे खिलाफ। इसका कोई फर्क नहीं पड़ता किस पार्टी से कौन आया।  हमें सिर्फ इस बात से वास्ता है समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी लोक दल का गठबंधन है और यह गठबंधन कम से कम 70 सीटें उत्तर प्रदेश की  अवश्य  लेकर आएगा।

वहीं रामपुर लोकसभा सीट पर जयप्रदा के आने पर समाजवादी मुकाबले की बात पर आजम खान ने कहा भाजपा से मुकाबला करेंगे हराएंगे और बहुत बढ़िया वोटों से हराएंगे।

pnn24.in

Recent Posts