अंजनी राय
आजमगढ़ : जिले की पुलिस ने बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों से अवैध चाकू, तमंचा व गांजा के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों को संबंधित धारा में चालान कर जेल भेज दिया गया। सिधारी थाने की पुलिस ने सिधारी हाइडिल से रैदोपुर कालीचौरा निवासी शुभम श्रीवास्तव को पकड़ा।
उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। जहानागंज थाने की पुलिस ने तरवां थाना क्षेत्र के सरायभादी निवासी अरविद पाल को बजहा पुलिया से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा व दो जिदा कारतूस बरामद किया गया तथा क्षेत्र के बरहतिर जगदीशपुर निवासी राजू राजभर को साईं ढाबा से पकड़ा गया। उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। सरायमीर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के मंझीरपट्टी गांव निवासी मोहम्मद सरवर पुत्र नबी जान को मढवा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया।
उसके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। तरवां पुलिस ने क्षेत्र के बच्चूपुर धनोवा निवासी वकील चौहान को पौहारी बाबा आश्रम से एक कट्टा व एक जिदा कारतूस बरामद किया गया। मेंहनगर पुलिस ने क्षेत्र के आंबेडकरनगर वार्ड निवासी बेदीराम पुत्र राजवीर को कस्बे के नहर पुलिया से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। देवगांव कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के भरसारी निवासी अर्पित सरोज व गंभीरपुर क्षेत्र के इमिलिया निवासी सूरज सरोज को क्षेत्र के कलीचाबाद मोड़ से पकड़ा। उनके पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया। सभी को संबंधित धारा में चालान कर जेल भेज दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…