आफताब फारुकी
नई दिल्ली: आप किसी भी धर्म अथवा सम्प्रदाय के हो, उस सर्वशक्तिमान ईश्वर को किसी भी नाम से पुकारते हो मगर एक बात तो सभी मानते है कि उसकी लाठी में आवाज़ नही होती है। उसके यहाँ देर है मगर अंधेर नही है। शायद इसी अल्लाह की मार का शिकार कुख्यात आतंकी मसूद अजहर हो रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से खबर आ रही है कि कुख्यात आतंकी मसूद अजहर के दोनों गुर्दे ख़राब हो चुके है और वह अस्पताल में ज़िन्दगी के लिये रिगड रिगड़ के जी रहा है।
संसद हमला, पठानकोट और ऐसे ही कई आतंकी हमलों को मास्टरमाइंड बनकर हजारो बेगुनाहों के मौत का ज़िम्मेदार ये कुख्यात मोस्ट वांटेड आतंकवादी ने एक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की स्थापना किया। ये जैश-ए-मुहम्मद आतंकी गतिविधियों को करने के लिये नवजवान लडको को गुमराह करता है। ये शख्स जो इन्सान के शक्ल में हैवान और कातिल है सैकड़ो बेगुनाहों के क़त्ल का ज़िम्मेदार है। ऐसा बताया जा रहा है कि उसका पाकिस्तान में रावलपिंडी के एक सैन्य अस्पताल में उसका नियमित डायलसिस किया जा रहा है।
नपाक पकिस्तान की मीडिया इस बात का दावा कर रही है कि सैन्य मुख्यालय रावलपिंडी के एक सैन्य अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसका नियमित डायलसिस किया जा रहा है। इस खबरों ने यह साबित कर दिया है कि वह पाकिस्तान में ही है। पाकिस्तानी मीडिया इस बात का दावा कर रही है कि वह इस हद तक बीमार है कि घर से बाहर भी नहीं निकल सकता। वैसे इस बात की भी शंका है कि जैश-ए-मोहम्मद का ये सरगना ओसामा बिन लादेन का निकट सहयोगी था। उसने कई अफ्रीकी देशों में आतंकवाद को बढ़ावा दिया और उसे ऐसे पाकिस्तानी मौलवी के रूप में भी जाना जाता है जिसने ब्रिटेन की मस्जिदों में जिहाद का पाठ पढ़ाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…