अंजनी राय
बलिया: सदर तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उपजिलाधिकारी अश्विनी श्रीवास्तव ने आए फरियादियों की फरियाद सुनी और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कुल 119 मामले आए, जिनमें सात का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को समयांतर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सौंपा गया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होना था। ऐसे में फरियादी भी डीएम का इंतजार कर रहे थे लेकिन 10 बजे के बाद एसडीएम अश्विनी श्रीवास्तव ने ही जनसुनवाई शुरू की। बावजूद इसके फरियादियों को जिलाधिकारी का इंतजार था। अंत तक डीएम नहीं पहुंचे और एसडीएम ने ही जनता की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन व पेंशन से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रुप से आई। एसडीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को राशन से जुड़ी समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं भूमि विवाद और अवैध कब्जों के मामले में संबंधित हल्के के कानूनगो व लेखपाल को निर्देश दिया कि पुलिस बल की मदद से तत्काल मामले का निस्तारण कराएं। इस अवसर पर सीओ सिटी अरुण सिंह व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…