उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। एसडीएम सन्त कुमार व सीओ रसड़ा केपी सिंह ने पुलिस चौकी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बुधवार को कहा कि होली का पर्व सभी सम्प्रदाय के लोग आपसी मेल मोहब्बत से मनाएं। 21 मार्च को होली खेलने का निर्णय किया गया। कहा कि परमपरागत तरीके से पूर्व की भांति निर्धारित स्थल पर ही होलिका जलाने की बात कही। पानी, विजली, सफाई आदि के लिए विभागध्यक्षो को व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। यह भी चेतावनी अधिकारियों ने दी कि अनावश्यक शरारत करने वालो से पुलिस सख्ती से निबटेगी।
इस मौके पर उभांव थाने के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी योगेन्द्र कुमार सिंह, जेई विद्युत अवधेश कुमार, नगर पंचायत से शैलेन्द्र कुमार, हाजी शराफत इश्तेयाक सिद्दीकी, प्रशान्त कुमार जायसवाल ”मंटू”, मोहन लक निराला, देवेंद्र कुमार गुप्ता एडवोकेट, समर बहादुर सिंह, प्रधान कौशिल्या देवी, अब्दुल रहमान, शाहिद भाई, राम भवन यादव, रमेश गुप्ता, धर्मेन्द्र सोनी, प्रधान सतीश कुमार गुप्ता, प्रधान मोहन राम, प्रधान प्रभाशंकर, प्रधान रामाधार यादव, सदानंद राम, अनिल यादव, प्रधान उमेश चौरसिया, हबीबुल्लाह राजू यादव आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…