अंजनी राय
बलिया: होली त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी जारी है। मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने खेजुरी व सिकंदरपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कुल 11 नमूने एकत्रित किए। नगरा मोड़ सिकंदरपुर पर श्री गणेश प्रसाद के प्रतिष्ठान से पापड़, नमकीन, अरविंद कुमार की दुकान से सरसों का तेल, नमकीन तथा बस स्टैंड पर सुरेश प्रसाद की दुकान से खोए का नमूना लिया।
इसी प्रकार खजुरी में अजय गुप्ता के प्रतिष्ठान से सरसों का तेल व चाय पत्ती, भारतेंदु की दुकान से रंगीन कचरी तथा पप्पू के मिठाई की दुकान से खोए का नमूना लिया गया। यह सभी नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए जाएंगे और रिपोर्ट में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…