अंजनी राय
बलिया: भदोही के निवर्तमान भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त को बलिया लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद विरोध का स्वर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को जहां सांसद भरत सिंह ने जनता के नाम पत्र जारी कर मामले को भावात्मक मोड़ देने का प्रयास किया वहीं गुरुवार को कुछ लोगों ने पार्टी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर वीरेन्द्र सिंह गो बैक का पोस्टर लहराया।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री उपेन्द्र सिंह ने कहा है कि “पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के फैसले का हम स्वागत करते हैं। नेतृत्व का यह निर्णय शिरोधार्य है। पूरी दमदारी से वीरेन्द्र सिंह मस्त को चुनाव जीता कर संसद में बैठाने का काम किया जाएगा।”
अपने विवादित बयानों के लिए जाने पहचाने जाने वाले बौरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा है कि “पार्टी नेतृत्व ने एक सांसद को नहीं बल्कि केन्द्रीय मंत्री के प्रबल दावेदार को हमारे बीच प्रत्याशी बनाकर भेजा है। वीरेन्द्र सिंह मस्त भदोही के सांसद होने के साथ ही जिले के सपूत भी हैं।”
आनंद स्वरुप, विधायक बलिया सदर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का फैसला हम सब को स्वीकार है। पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के बल पर वीरेन्द्र सिंह मस्त को चुनाव जिताकर सांसद बनाने का काम करेंगे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…