Categories: Kanpur

जल निगम संयुक्त समिति का असहयोग आंदेालन शुरू

प्रत्युष मिश्रा 

बांदा। उत्तर प्रदेश जल निगम संयुक्त समिति के आवाहन पर शुक्रवार को तीन मांगों के समाधान के लिए असहयोग आंदोलन और कार्यालय में दिया जा रहा है। पांच मार्च से जल निगम मुख्यालय लखनऊ में अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा।

जल निगम में सप्तम वेतनमान लागू किए जाने के लिए शासकीय विभागों में लागू सप्तम वेतनमान संबंधी शासनादेश दिनांक 20, 22 एवं 23 दिसंबर 2016 को जल निगम पर लागू किया जाए। जल निगम को पूववत शासकीय विभाग में परिवर्तित किया जाए।

शासकीय विभाग बनाए जाने की प्रक्रिया में जब तक समय लगता है, तब तक पेंशन एवं वेतन कोषागार (ट्रेजरी) से संबद्ध किया जाए। जबकि 1 जनवरी 2006 से 11 मार्च 2010 तक का छठा वेतनमान का बकाया एरियर का भुगतान किया जाए। धरना-प्रदर्शन में एसके सिंह प्रांतीय महामंी, जीपी शैलेंद्र, सपनीश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार चतुर्वेदी, शैलेंद्र कुमार सेंगर, दिनेश कुमार, शिवसागर सिंह, चुन्नू, रामदयाल, सुभाष आदि उपस्थित रहे।

pnn24.in

Recent Posts