प्रत्युष मिश्रा
कमासिन। सौभाग्य येाजना के तहत ग्राम बीरा में आधे गांव में जहां कनेक्शन नहीं थे, वहीं गत वर्ष मई में ईस्ट इंडिया कंपनीद्वारा लाइन खींची गई थी। मीटर भी लाभार्थियों के यहां लगा दिए गए, लेकिन 10 माह बाद भी गांव बिजली की रोशनी को तरस रहा है। इधर, बिल बराबर भेजे जा रहे हैं।
ग्राम प्रधान देवकुमार गुप्त ने बताया कि करीब ढाई सौ परिवार जहां कनेक्शन नहीं थे, वहां सौभाग्य योजना के तहत मई 2018 में उक्त कंपनी द्वारा बिजली लाइन खींचकर कनेक्शन दे दिए । मीटर भी लगा दिया, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि 10 माह व्यतीत होने के बाद भी बिजली चालू नहीं हो सकी है। जबकि बिल बराबर चालू हैं। विद्युत सप्लाई के लिए कई बार अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन से मिलकर बताया गया, लेकिन हर बार कोरे आश्वासन के बाद कुछ नहीं मिला। एक बल्ब भी नहीं जल सका।
सबसे ताज्जुब की बात यह है कि बिल बराबर चालू हैं। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण सौभाग्य येाजना के लाभार्थी आज भी अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। प्रधान गुप्ता ने बताया कि यदि सप्लाई चुनाव के पहले नहीं शुरू की गई तो आधा गांव चुनाव बहिष्कार की योजना बना रहा है। उधर, इस संबंध में जब एक्सईएन से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…