प्रत्युष मिश्रा
बांदा। स्वच्छता अभियान को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा चयनित नवरत्नों में से एक हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने मंगलवार को अशोक स्तंभ तले आयोजित सेना को समर्पित स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीआरपीफ जवानों की शहादत किसी भी दशा में बेकार नहीं गई। हमारी इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान को उसकी की भाषा में जवाब देते हुए तीन सौ आतंकियों की खेप भेज दी है।
उन्होंने कहा कि वह चित्रकूट जुड़वा भाइयों के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे हैं। अपनी वाणी को विराम देने से पूर्व उन्होंन देश प्रेम से संबंधित एक गीत गाया जिसके बोल हैं-मेरे देश प्रेमियो आपस में प्रेम करो देश पे्रमियो। इसके बाद देरी से पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने मंच पर ही राजू श्रीवास्तव का माल्यार्पण और अभिनंदन किया। राजू श्रीवास्तव ने मंच में मौजूद रहे हिन्दी राजभाषा सलाहकार समिति के सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश अवस्थी का साथ देने की बात भी कही।
इसके पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कवियित्री कविता तिवारी ने कहा कि वह यहां के लोगों को जगाने के लिए आई हैं। उन्होंने खुले तौर पर मंचे आवाहन करते हुए कहा कि साथ उसका दिया जाए जो देश के साथ खड़ा हो। यही ईमानदार भारतीय होने का कर्तव्य होगा। कहा कि देश प्रेम के आगे कितने भी रोड़े आएं, लोगों के घरों तक आवाज पहुंच ही जाएगी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘न भाषण से हैं उम्मीदें, न दावों पर भरोसा है, शहीदों की बदौलत मेरा हिन्दुस्तान जिन्दा है’। इन शब्दों के बाद उन्होंने चार पंक्तियां भी पढ़ीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…