प्रदीप दुबे
ज्ञानपुर, भदोही। कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर सरपंतहा नामक गांव में 30 वर्षीय विवाहिता की रहस्यमयी ढंग से जहर खाकर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी और गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर सरपतहां गाँव निवासी रवि सरोज की 30 वर्षीय पत्नी बिन्द्रा सरोज इन दिनों काफी परेशान रहती थी । शनिवार को आधी रात के बाद अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया । कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो घर वालों को घटना की जानकारी हुई ।महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल चेतसिंह ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया।
परिजन जिला चिकित्सालय से लेकर उसे किसी दूसरे अस्पताल को जा रहे थे, कि रास्ते में उस महिला की सांस थम गई इससे परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा वहीं चर्चा है कि गांव के कुछ शरारती तत्वों द्वारा बुरी नजर रखकर उसे अक्सर तंग किया जाता था । काफी दिनों से फब्तियां कसने से तंग और आजिज आकर विवाहिता ने बीती रात जहर खाकर अपनी ईह -लीला समाप्त कर ली है। इस मामले में परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…