आफताब फारुकी
मिर्ज़ापुर, कांग्रेस एक एक कर कई बड़े झटके भाजपा और अन्य दलों को दे चुकी है। इस बीच आज सपा को कांग्रेस ने एक बड़ा झटका दिया है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद बाल कुंवर पटेल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव और पूर्व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की है। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर और पश्चिमी यूपी कांग्रेस प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वहां मौजूद थे।
बाल कुंवर पटेल समाजवादी पार्टी में कुर्मी समुदाय का बड़ा चेहरा थे। अब वे बांदा लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पटेल ने साल 2009 में सपा के टिकट पर मिर्जापुर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। साल 2014 में पार्टी ने उनकी सीट मिर्जापुर से बदलकर बांदा कर दी, जहां वे बहुत कम अंतर से हार गए। इस बार उन्हें बांदा में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार श्यामा चरण गुप्ता से मुकाबला करना होगा जो भाजपा छोड़ कर सपा में आये है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…