Categories: Crime

छ: गुमटीओ का ताला तोड़ चोरों ने हजारों के सामान पर किया हाथ साफ

अंजनी राय

आजमगढ़: अतरौलिया थाना क्षेत्र में चोरों ने छह गुमटियों का ताला तोड़कर कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

बताते चलें कि अज्ञात चोरों ने अतरौलिया बाजार के पटेल तिराहा के पास सोमवार की रात को छह गुमटियों का ताला तोड़कर नए थानाध्यक्ष को चुनौती दी। चोरों ने दुकान में रखे रुपये व कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित दुकानदारों में अतरौलिया निवासी मोनू, हैदरपुर गांव निवासी गुलाम अली, इमरान, गोड़हरपुर गांव निवासी दिनेश गोंड, महेंद्र गोस्वामी व बासुदेव प्रजापति शामिल हैं। पीड़ित दुकानदारों की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घटना की छानबीन की और लौट गई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts