अंजनी राय
बलिया: चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक सतर्कता बढ़ गई है। खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन की पैनी नजर है। उभांव व भीमपुरा थाना क्षेत्र के मनबढ़ व वांछितों पर पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है। उभांव थानाक्षेत्र के 22 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा गैंगेस्टर में निरूद्ध अपराधी के दो पिकअप वाहनों को जब्त कर लिया गया है। 16 लोगों पर गुंडा एक्ट एवं 100 के खिलाफ मिनी गुंडा की कार्रवाई की जा चुकी है। 2400 लोगों को 107/116 में पाबंद किया गया है।
अवैध शराब बेचने के मामले में 20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरी ओर भीमपुरा पुलिस द्वारा तकरीबन 1460 लोगों को 107/116 में निरुद्ध किया गया है। भीमपुरा थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि अब तक 4 लोगों को गुंडा एक्ट में गिरफ्तार किया गया है जबकि 50 के खिलाफ मिनी गुंडा की कार्रवाई की गई है। दो बवालियों के खिलाफ हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई संबंधित रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…