गौरव जैन
रामपुर. शिवहरी मीना पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गंज, रामपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को पहाडी गेट बिलासपुर रोड से चोरी के कीमती जेवरात व एक अद्द नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मुसर्रत अली उर्फ गुड्डू पुत्र अहमद नबी नि0 सैजनी थाना गंज, रामपुर है अभियुक्त के पास से एक अद्द नाजायज चाकू ,एक पीली धातु की चैन , दो ईयर रिंग पीली धातु ,एक जोडी पायल सफेद धातु एक गले की चैन , सफेद धातु मय पैन्डल,650 रूपये नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि दिनांक 20/21.03.2019 को पक्का बाग दाल मिल थाना गंज में स्थित एक घर का जाल ऊठाकर घर में रखे सोने चांदी कीमती सामान की चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त चोरी के सम्बंध में वादी शफी अहमद पुत्र नबाव जान नि0 पक्का बाग दाल मिल थाना गंज, रामपुर द्वारा थाना गंज, रामपुर पर मु0अ0सं0-189/19 धारा 457/380/411 भादवि पंजीकृत कराया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना गंज, रामपुर पर मु0अ0सं0-189/19 धारा 457/380/411 भादवि व मु0अ0सं0-241/19 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…