आरिफ अंसारी
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में अल-नूर और एक अन्य मस्जिद में शुक्रवार को गोलीबारी हो गई। हमला दोपहर की नमाज के बाद किया गया। स्थानीय मीडिया ने फिलहाल 27 लोगों के मारे जाने की बात कही है। पुलिस ने कहा कि हम स्थिति को संभालने में जुटे हैं लेकिन अभी भी खतरा बना हुआ है। हमलावर सक्रिय है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने हमले को देश का सबसे काला दिन बताया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस कमिश्नर माइक बुश के मुताबिक शहर के सभी स्कूलों को बंद करवा दिया गया है। पुलिस ने क्राइस्टचर्च इलाके में सभी को भीड़भाड़ वाले इलाके से बचने की सलाह दी है। साथ ही किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत सूचित करने को कहा है। घटना के एक चश्मदीद ने रेडियो न्यूजीलैंड को बताया कि, ”उसने गोलियों की आवाज सुनी और चार लोगों को जमीन पर पड़े देखा। चारों तरफ खून बिखरा हुआ था”। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न ने न्यू प्लाईमाउथ में मीडिया को संबोधित करते हुए क्राइस्टचर्च की घटना को न्यूजीलैंड के इतिहास की सबसे खराब घटना बताया। सिटी काउंसिल ने पेरेंट्स के लिए हेल्पलाइन जारी की है ताकि बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके। पास के इलाके में जलवायु परिवर्तन रैली के लिए लोग जुटने वाले थे। पुलिस ने कहा कि जब तक कहा न जाए, लोग किसी भी इलाके में न जाएं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…