इमरान अख्तर
शासन प्रशासन चाहे इसको कुछ भी कहे मगर इसको एक मोब लीचिन का रूप ही कहा जा सकता है। जब गुरूवार को सारा देश होली के जश्न मना रहा था उस वक्त जालिमो के एक झुण्ड ने घर के अन्दर घुस कर अल्पसंख्यक समुदाय के एक परिवार को निशाना बनाया। मामला गुरुग्राम के भोंडसी इलाके का है जहा क्रिकेट मैच से पैदा हुए विवाद के बाद भीड़ ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक परिवार पर हमला कर दिया और उसके सदस्यों को लाठी, डंडों और लोहे के रॉड से पीटा। पुलिस ने अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जालिमो के ज़ुल्म की इन्तेहा साफ़ दिखाई दे रही है। इस प्रकरण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया है, ‘हिटलर भी सत्ता के लिए यही करता था। हिटलर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उनका खून करते थे और पुलिस जिन्हें मारा, उन्हीं के खिलाफ केस करती थी। मोदी जी भी ये सत्ता के लिए करवा रहे हैं, हिटलर के रास्ते चल रहे हैं। पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?
वही दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर जमकर कमेन्टबाज़ी जारी है। लोग इस घटना की निंदा कर रहे है। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि भीड़ किस तरह से एक युवक को पीट रही है। सबसे बड़ा प्रश्नचिन्ह गुरुग्राम पुलिस पर लग रहा है कि पुलिस मौके पर सुचना मिलने के पौने घंटे के बाद पहुची थी। इस दौरान ये ज़ालिम अपने ज़ुल्म का शिकार परिवार को बना रहे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…